BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
देश भर मे आज मनाया जा रहा है विश्व आदिवासी दिवस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, August 8, 2023

देश भर मे आज मनाया जा रहा है विश्व आदिवासी दिवस


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत मंडला के उपाध्यक्ष इंजीनियर कमलेश तेकाम ने कहा की इस दिन सम्पूर्ण मूल निवासी समाज जो कई पार्टियों संगठनों मे बटा हुआ होता है इस दिन सभी मूल निवासी समाज के लोग

इकट्ठा होकर इस पर्व को मनाते है उन्होंने कहा की हमें हमारे समाज के बारे मे चिंतन करने की जरुरत है जो हमारा समाज पिछड़ा हुआ है, जैसे जिले के कई छेत्रो मे होने बाले व्यवस्थापन पलायन के विषय पर सामूहिक चर्चा करना हमारा उद्देश्य होना चाहिए हमारी सभ्यता और संस्कृति को बचाने और हमारे रीति रिवाज को रोती पर विचार-विमर्श कर समाज को बेहतर से बेहतर बनाने का उद्देश होना चाहिए विश्व आदिवासी दिवस का उद्देश्य समाज को एकत्रित कर समाज के उत्थान एवं कल्याण के विषय में हमारे रही मूलभूत सुविधा सड़क पानी बिजली स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार पर परिचर्चा हमारा उद्देश होना चाहिए हमारे समाज पर हो रहे शोषण एवं अत्याचार को खत्म करने की परिचर्चा होना चाहिए आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सर्व समाज की भावनाओं को कैसे करते कर सरकार पर आदिवासी सुरक्षा का दबाव बना सके कैसे हम अपने समाज के लोगों का कल्याण कर सकें आदिवासी दिवस का उद्देश्य हमारे जल जंगल जमीन के अधिकारों को सुरक्षित करने एकता दिखाने का उद्देश होना चाहिए हम अपने समाज को बेहतर से बेहतर कैसे बना सकते हैं क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार पलायन शोषण अत्याचार के प्रति लोगों को जगाना उनके हक उनके अधिकार को बताना समझाना होगा आदिवासी दिवस का उद्देश्य गांव का सियांन परंपरा को जीवित करना आदिवासी समाज को शिक्षा के मूल्यों को बताना समझना होगा विश्व आदिवासी दिवस का उद्देश्य लोगों समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है गांव में चल रही शिक्षा व्यवस्था कैसे अच्छी से अच्छी हो इस पर विचार विमर्श किया जाना अति आवश्यक है शिक्षित समाज ही अपना आने वाला कल को बेहतर बना सकता है आज कोई भी नेता आदिवासी समाज को नशा मुक्ति करने की बात नहीं करता इससे होने वाले शारीरिक और आर्थिक नुकसान के लिए उन्हें जागरूक नहीं करता बल्कि इन्हें और शराब और अधिकार को बढ़ा चढ़ा कर नशे के अंधकार में धकेल दिया जाता है समाज के लिए हानिकारक है!

No comments:

Post a Comment