BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बम्हनी भंवरताल, मुगदरा क्षैत्र से लगातार डोलोमाइट खनिज संपदा का हो रहा ओवरलोडिग परिवहन परिवहन विभाग सो रहा कुभकर्णीय नीद में... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, September 15, 2023

बम्हनी भंवरताल, मुगदरा क्षैत्र से लगातार डोलोमाइट खनिज संपदा का हो रहा ओवरलोडिग परिवहन परिवहन विभाग सो रहा कुभकर्णीय नीद में...

 


रेवांचल टाईम्स - मंडला इन जिले में बेलाग़ाम डंफरो ने आतंक मचा रखा हुआ है और जिन्हें इन्हें निगरानी की जबाबदारी सौपी गई है वह चैन की नींद में सो रहे है इन्हें कोई लेना देना नही की कौन नियम का पालन कर रहे और को नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे है ये देखने की फुर्सत नही है सड़को में सुबह से देर रात तक फर्राटे से दौड़ रहे ओवरलोडिंग कर डंफरो से आये दिन ये घटना दुर्घटना को अंजाम दे रहे है, सड़क हो रही जर्जर जिला परिवहन विभाग पेपरवाह जिले की स्वैच्छिक समाज सेवी संस्था जागृति युवा संस्थान जामगांव, मण्डला के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत, ज्ञापन प्रेषित करते हुए बताया है कि इस आदिवासी बाहुल्य मण्डला जिले मैं विगत अनेक माह से समीपस्थ बम्हनी के ग्राम मुगदरा और भवरताल क्षैत्र से लगातार परिवहन विभाग की गाइड लाइन के विपरित यहां पर डोलोमाइट खदानों से  क्रेसर संचालकों के द्वारा ओभरलोडिग डोलोमाइट खनिज पत्थर का परिवहन चिरईडोगरी लाया जा रहा है। यहां पर इसकी सिकायत क्षैत्र वासियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा अनेकों बार जिला प्रशासन को इसकी शिकायत की गई है किन्तु आज पर्यन्त इसमें लगाम नहीं लगाया जा रहा है।वहीं यहां पर आये दिन सड़क दुघर्टना हो रही है और पूरी सड़क जर्जर स्थिति मैं होते चली जा रही है। सड़क दुघर्टना भी लगातार हो रहे है इसके पश्चात भी ऐसे लापरवाह डोलोमाइट खनिज संपदा का परिवहन कर्ताओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही नहीं होने से इनके हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं।वहीं विश्वसनीय सूत्रों ने बताया है कि यहां पर भवरताल और मुगदरा क्षैत्र मैं जो डम्फर डोलोमाइट खनिज संपदा के परिवहन कार्य में लगे हैं उनमें प्रायः सभी गाड़ियों में ओभरलोडिग डोलोमाइट खनिज पत्थर भरकर चिरईडोगरी लाया जाता है, जो शासन के नियम निर्देशों के विपरित हैं। जिला परिवहन कार्यालय में बैठें अधिकारी और जिला प्रशासन का भी इस ओवरलोडिग परिवहन की ओर ध्यान आकर्षित नहीं होने से यहां पर इस  कार्य में लगे क्रेसर, डोलोमाइट खदान संचालकों का होंसला बुलन्द दिखाई दे रहा है। इसके सभी साक्ष्यों, प्रमाणों और फोटो ग्राफ्स, वीडियो ग्राफी जैसे तमाम दस्तावेजों के साथ मध्यप्रदेश सरकार और संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी लिखित सिकायत कर आति शीघ्र ओवरलोडिग परिवहन के इस अवैध कारोबार में लगे क्रेसर, डोलोमाइट संचालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की जन हितैषी मांग जागृति युवा संस्थान के जिम्मेदार पदाधिकारियों के द्वारा किया गया है।

         वही प्रेषित ज्ञापन पत्र में उल्लेख किया है कि अगर समय रहते इस ओवरलोडिग परिवहन के खिलाफ समय रहते निष्पक्ष उच्चस्तरीय कार्यवाही नहीं होने पर मुख्य सड़क मार्ग चिरईडोगरी बस स्टैंड में क्षैत्र वासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा विशाल चक्का जाम एवं जन आन्दोलन किया जायेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदेही जिला परिवहन कार्यालय मण्डला की होंगी।

No comments:

Post a Comment