BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
देढ माह में 16 वाहनों मंडला पुलिस ने किया जब्त, जबलपुर, बालाघाट व मंडला से चुराये थे मोटर सायकल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, December 20, 2023

देढ माह में 16 वाहनों मंडला पुलिस ने किया जब्त, जबलपुर, बालाघाट व मंडला से चुराये थे मोटर सायकल


रेवांचल टाईम्स - मंडला, थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी से चुराये गये 03 मोटरसाइकिल  जप्त, जबलपुर से चुराये गये पल्सर एवं स्कूटी भी हुई जप्त,


घटना का विवरण:- दिनांक 08/10/2023 को थाना कोतवाली में  भगत सिंह वार्ड निवासी द्वारा अपनी मोटरसाइकिल एक्टिवा जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी51एसबी 0364 घर के सामने वाली गली पड़ाव में खड़ी करके रखा था जो किसी अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर के ले गया। उक्त रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 657/2023 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया था। 

      वही थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन चोरी के प्रकरण में चोरी गये वाहन एवं आरोपियों की तलाश की जा रही थी। थाना कोतवाली पुलिस टीम को पतासाजी के दौरान आरोपी रोहित पिता अजय तिवारी उम्र 23 साल निवासी हनुमानजी वार्ड मंडला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। जिससे उक्त चोरी गया स्कूटर जप्त किया गया। आरोपी से अन्य चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने दिनाँक 15.07.2022 को बिलहरी जबलपुर से एक्सेस स्कूटी क्रमांक एम20व्ही2165 जिसका चेचिस नंबर MV8TPMB8DP11AFK8E12132 एवं दीनदयाल बस स्टैंड से एक काले रंग की प्लसर बजाज जिसका इंजन नंबर DHXWNK17799 है चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर आरोपी से तीनों वाहन जप्त किये गये जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 20 हजार रूपये हैं। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली मंडला एवं अन्य जिलों में चोरी के अपराध होने से आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में पृथक से ईस्तगाशा क्रमांक 04/2023 धारा 41 (1+4) जाफौ, धारा 379 भादवि का कायम कर विवचना में लिया गया।  थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया। 


उल्लेखनीय है कि थाना कोतवाली पुलिस को वाहन चोरी गेग को पकड़ने एवं चोरी के वाहनो को रिकवर करने में लगातार सफलता प्राप्त हो रही है,  कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चोरो से लगभग देढ महिने 16 वाहन जप्त किये गये है, जिनकी चोरी की रिपोर्ट जबलपुर, बालाघाट तथा मंडला जिले के थानों में दर्ज की गई थी । 


उक्त कार्यवाही एसडीओपी मंडला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शफीक खान के नेतृत्व में थाना कोतवाली की टीम जिसमें सउनि भुनेश्वर वामनकर, प्रआर अभिषेक मिश्रा, पुरन ईडपांचे, आर रमेश सिंगरौरे, अमित गरयार, मानसिंह, हन्नू , रज्जन, अंकित पटले चालक आर बृजेश एवं सूर्यचंद बघेले, सुरेश भटेरे सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment