दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला जिला में एक बार फिर शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने की घटना सामने आई है, यहां बिछिया विकासखंड की माध्यमिक शाला मांगावेली में पदस्थ शिक्षक श्रीराम अहिरवार पर छात्रा ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया और दोषी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की। वही ग्रामीणों की सूचना पर बिछिया बीएसी ने प्रतिवेदन बनाकर शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को भेजा है, और पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत करने वाले शिक्षक पर अश्लील हरकत का आरोप छात्रा के परिजनों व ग्रामीणों ने किया हंगामा किया और शिक्षक पर सख्त कार्रवाई कि मांग की
वही मंडला जिले में एक बार फिर शिक्षा के मंदिर को शर्म शार करने का मामला सामने आया वही दूसरी ओर शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पूरे मामले को दबाने की कोशिशें की पर रेवांचल की टीम ने शोषित पीड़ित छात्रा को लेकर जिम्मेदार आला अधिकारियों से बात की और जिस शिक्षक के ऊपर गंभीर आरोप लगे उस कार्यवाही करने हुए कहा गया तब जाकर शिक्षक को निलबिंत की कार्यवाही की गई। यहां बिछिया विकासखंड की माध्यमिक शाला मांगावेली में पदस्थ शिक्षक श्रीराम अहिरवार पर छात्रा ने अश्लील हरकत का आरोप लगाया था, शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने के इस मामले को दैनिक रेवांचल टाइम्स ने प्रमुखता से उठाया, खबर प्रसारण के बाद मंडला सहायक आयुक्त आदिवासी विकास लालसाय जगेत जगत ने संज्ञान लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होने तत्काल शिक्षक श्रीराम अहिरवार को निलंबित कर दिया।
शिक्षक पर छात्रा का छेड़छाड़ करने का लगा गंभीर आरोप
वही बिछिया पुलिस ने पीड़ित छात्रा और उनके परिजनों की शिकायत पर शिक्षक पर कार्यवाही करते हुए धारा 354 का आईपीएस 11, 12 9, 10, पास्को एक्ट के तहत अलैंगिक अधिकार तहत धारा लागू की गई विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया
मांगावेली में पदस्थ शिक्षक निलंबित
छात्रा ने लगाया था अश्लील हरकत का आरोप
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास की कार्रवाई
दैनिक रेवांचल टाइम्स ने उठाया था प्रमुखता से मुद्दा


No comments:
Post a Comment