रेवांचल टाईम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले के जनपद पंचायत मोहगांव के ग्राम में एक नया मामला प्रकाश में आया है जहाँ अपने खुद के नाम की जमीन पर खुद के द्वारा निर्माण कार्य कराये हुए मकान को खाली कराने मुनु निवासी भाग्यश्री पटैल को जनसुनवाई तक पहुंचकर कलेक्टर के नाम आवेदन देना पड़ा है। आवेदन पत्र में मांग की गई है, कि उसके नाम की जमीन है, जिस पर मकान है। अब उसको इस मकान में रहना है। इसिलए मकान खाली कराया जाए। शिकायत कर्ता भाग्यश्री पटैल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है, कि मंडला डिंडौरी मुख्य मार्ग ग्राम खैरी स्थित खसरा नंबर 280/16 कुल रकबा 0.022 पर उनके स्वर्गीय पिता बेनी माधव पटैल ने अपने निजी खर्चे से पक्का मकान बनवाया था। जिस पर बड़े पिता स्वर्गीय श्यामसुंदर पटैल ने कुछ दिन रहने के लिए मकान को मांगा था।अब उनके देहांत हो जाने के बाद उनके बेटे एडवोकेट शुभांक पटैल बेटी प्रतिज्ञा पटैल और पत्नि निर्मला पटैल मकान में कब्जा जमाकर रह रहे हैं। वही उनके द्वारा मौखिक तौर पर पर मकान खाली करने की बात अनगिनत बार बोली जा चुकी है। बावजूद अनावश्यक परेशान करने की मनसा से वकील शुभांक पटैल के द्वारा एडवोकेट होने की दबंगाई का धौंस बताया जा रहा है। भाग्यश्री का कहना है, कि उनका गुजर बसर गांव में नहीं हो पा रहा है। वृद्दा मां हमेशा बीमार रहती हैं। जिनका इलाज गांव में समय पर नहीं हो पाता है। परिवार में दो छोटे भाई भी हैं।जिनको शहर में काम धंधा करने के लिए शहर में या शहर के पास रहने की जरूरत है। इसिलए उनका मकान अब खाली कराना जरूरी है।
Tuesday, December 19, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
खुद की भूमि में कब्ज़ा पाने कलेक्टर के पास पहुँची शिकायत लेकर, भाग्यश्री
खुद की भूमि में कब्ज़ा पाने कलेक्टर के पास पहुँची शिकायत लेकर, भाग्यश्री
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper



No comments:
Post a Comment