रेवांचल टाईम्स - महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ को क्षेत्रीय पार्षदों और नागरिकों ने ज्ञापन सौंपकर की मॉंग
पार्षदों और क्षेत्रीय जनों की मॉंग पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ जागृति नगर पहुॅंचे और वहॉं की समस्याएॅं देख लोगों से की चर्चा
निरीक्षण के मौके पर महापौर ने आश्वस्त किया कॉलोनी को जल्द किया जायेगा वैध और रोड़, नाली, पेयजल, बिजली आदि की व्यवस्थाएॅं भी कराई जायेगी दुरूस्त
जबलपुर डॉं. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद वार्ड के जागृति नगर में रहने वाले लोगों को शीघ्र बेहतर मूलभूत सुविधाएॅं उपलब्ध कराई जायेगी। यहॉं के नागरिकों को चौड़ी सड़कें, नाला-नालियों, पेयजल, बिजली आदि की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी कर बहुत शीघ्र ही लाभ पहुॅंचाया जायेगा। इसके लिए आज महापौर जगत बहादुरी सिंह ‘‘अन्नू’’ क्षेत्रीय पार्षदों क्रमशः सुभाष तिवारी, कलीम भाईजान, पूर्व पार्षद आजम खान एवं क्षेत्रीय जनों के द्वारा ज्ञापन सौंपने के उपरांत जागृति नगर कॉलोनी का निरीक्षण करने पहुॅंचे। वहॉं उन्होंने देखा कि कॉलोनी अवैध है, जिसपर उन्होंने निरीक्षण के दौरान ही अधिकारियों से बात की और कॉलोनी को वैध करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर यहॉं के नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएॅं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि आज महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू को क्षेत्रीय पार्षदगणों के अलावा क्षेत्रीय जनता मो. हुसैन, हसीब, मकबूल अहमद, नदीम मंसूरी, पप्पू सोनी, सरदार खान, नसीम मुस्लिम भाई, सलीम हनफी, बन्टी भाई, आबिद पेन्टर, मुन्ना भाई, गोलू भाई, सिकन्दर राईन, अनीस भाई, शब्बीर भाई, रशीद भाई, मो. आदिल, फारूख अहमद, अल्लू भाई, खालिद भाई, करीम भाई, पप्पू भाई, जावेद भाई आदि ने ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया था कि कॉलोनी वासी जागृति नगर में 4 वर्षो से निवासरत हैं और कॉलोनी वैध न होने के कारण वहॉं पर सड़क, पानी के निकासी के लिए नाला-नाली, पेयजल, बिजली आदि की समस्या बनी है। इन समस्याओं से राहत प्रदान करने महापौर श्री अन्नू से सभी लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया। क्षेत्रीयजनों के आग्रह के उपरांत महापौर द्वारा तत्काल मौके का निरीक्षण किया गया और कॉलोनी को वैध करने और वहॉं पर मूलभूत सुविधाएॅं विकसित करने संबंधी कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये।


No comments:
Post a Comment