BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नेशनल हाईवे तीस की तर्ज में चल रहा सीवर लाइन का कार्य बनी लोगो के लिए मुसीबत आये दिन घट रही है घटनाएं जिम्मेदार मौन.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, December 10, 2023

नेशनल हाईवे तीस की तर्ज में चल रहा सीवर लाइन का कार्य बनी लोगो के लिए मुसीबत आये दिन घट रही है घटनाएं जिम्मेदार मौन....




रेवांचल टाईम्स - मंडला, जिले विगत दो सालों से सीवर लाइन का कार्य चल रहा है और जो ठेकेदार के द्वारा जो कार्य किया जा रहा हैं वह आगे आगे पाठ पीछे सपाट जैसे कार्य किया जा रहा है सीवर लाइन का कार्य हो चुका है पर ठेकेदार कि गई खुदाई को सही तरीके से उसे बन्द करना भूल गया है और जिन जिन जगहों में किया भी गया है उस जगहों फिर से गड्ढे नजर आ रहे है जिस कारण से नगर के अंदर मोटरसाइकिल चालक और पैदल चलने वाले आये दिन घटना दुर्घटना के शिकार हो रहे है और ठेकेदार काम कर आगे बढ़ रहा हैं। याब सवाल ये उठता है कि नगर के अंदर जिस जिस जगह सीवर लाइन का कार्य हुआ है और ठेकेदार के द्वारा जिस जिस जगहों पर फिर से गड्ढे हो गए या ठेकेदार द्वारा उन गड्डो में लीपा पोती करते हुए बन्द कर दिया है पर क्या उन गड्डो में नगर पालिका ख़राब हुई सड़को में पुनः सुधार कार्य करेगी या फिर जैसा चल रहा है वैसा ही चलता रहेगा और जनता बेचारी चुपचाप उन गड्डो से गिरते उठते आवागमन करते रहगे।

    समग्र स्वच्छता अभियान के तहत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सीवर लाईन का कार्य बड़े ही जोड़तोड़ से ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें ठेकेदार के द्वारा जो सीवर निर्माण कार्य कुछ इस तरह से कराया जा रहा कि आगे आगे पाठ और पीछे सपाट इनके द्वारा जो कार्य कराया जा रहा है वह कार्य प्रारंभ से लेकर ही छोटी बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। सीवर निर्माण ठेकेदार के द्वारा छोटे बडे गड्ढे खोदकर पाईप लाईन बिछायी तो जाती है पर खुदे गड्ढों को सही तरीके से नहीं भरा जाता है केवल लीपा पोती कर दी जाती है जिससे लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और बाद में ठेकेदार के द्वारा खोदी गई सड़को को सुधार के रूप में लीपा-पोती करते हुए मिट्टी और हल्का-फुल्का कांक्रीट डालकर आगे बढ़ते चले जाते है।

   वहीं इस सीवर लाइन के ठेकेदार द्वारा जिन-जिन जगहों पर सीवर लाइन का कार्य कराया गया है वहां आमजनौ को आये दिन मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। वही हल्की बारिश हुई तो सड़कें कीचड़ से सन जाती हैं। और सूखे में वाहन इन सड़को से गुजरते हैं तो धूल के गुबार उड़ते हैं इन गुबारों से लोगों का जीवन दूभर हो गया है। साथ ही लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है जबकि ठेका कंपनी को ठेका लेते समय शासन के साफ नियम निर्देश रहते हैं कि निर्माण कार्य के समय लोगों की सुरक्षा, आने जाने के लिये पूर्ण ध्यान रखना होगा सड़क बन्द नही कर सकते है अगर सड़क बन्द करनी पड़े तो डायवर्सन, सूचना पटल व धूल न उड़े जिसके लिये पानी खीचने की व्यवस्था के निर्देश रहते हैं पर इन निर्देशों का पालन ठेका कंपनी के द्वारा नहीं किया जाता है। पर चल रहे नगर में सीवर लाइन के निर्माण कार्य के चलते लोगो का जीना दूभर हो गया है पर कोई जिम्मेदार इस चल रहे गुणवत्ताहीन कार्य के ख़िलाफ़ आवाज उठा सके।

No comments:

Post a Comment