रेवांचल टाईम्स - मंडला, जिले के नारायणगंज जनपद पंचायत सीईओ ने कई पंचायतों के खातों में रोक लगा दी है जिसके चलते मनरेगा के मजदूरों की मजदूरी नहीं मिल पा रही हैं जिसके चलते पलायन तेजी बढ़ रहा है परंतु अधिकारी को इन समस्या से कोई सरोकार नहीं नजर आ रहा है।
स्वच्छता अभियान हुआ बंद, मुख्यालय की पंचायत पड़ी ठप्प
वही जानकारी के अनुसार जनपद नारायणगंज मुख्यालय की पंचायत पड़रिया की स्वच्छता व्यवस्था चरमरा गई है सफाई कर्मचारीयों का भुगतान ना होने से स्वच्छता अभियान ठप्प पड़ा हुआ है परंतु जनपद पंचायत नारायणगंज के अधिकारियों को इस समस्या से कोई सरोकार नहीं है जनपद पंचायत नारायणगंज राजनीति की भेंट चढ़ रहा है गरीब मजदूरो को उनका मेहनताना नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते पलायन में दिन ब दिन बढ़ोतरी हो रही है
विकास कार्यों पर पड़ रहा असर, शासन नहीं दे रही ध्यान
वही जनपद पंचायत नारायणगंज की अधीनस्थ अधिकतर पंचायतों के खाते बंद होने के कारण शासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो में असर पड़ रहा है मजदूरों को उनकी मजदूरी ना मिलने से निर्माण कार्य अधूरे पड़े हुए हैं परंतु शासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित नहीं हो पा रहा है।

No comments:
Post a Comment